रामगढ़। जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस और एक संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई. रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल, पांच दर्जन जिंदा कारतूस और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं. घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



