रांची। राट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरु तेगबहादुर की 400वें प्रकाश वर्ष को 27 फरवरी अपराहन 3 बजे रातू रोड मेट्रो गली गुरुद्वारा में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। यह तय किया गया कि कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों को इस कार्यक्रम में बुलाया जायेगा। कार्यक्रम में संघ एवं समाज के सभी वर्गों की सहभागिता होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांतकार्यवाह राकेश लाल, महानगर संघचालक पवन मंत्री, कुणाल अजवानी, धनजंय कुमार सिंह, आनंद ,विजय,विनायक,सूरज पांडेय,जिज्ञासा,पायल, अमरेंद्र सिंह लबली, मनीष मिढ़ा, हरमिंदर सिंह, अश्विनी सुखेजा, बॉबी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



