नेपाल: बालेन शाह सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार करते हुए ‘शिक्षा माफिया’ पर शिकंजा कसने जा रही है। सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में छात्र राजनीति को प्रतिबंधित कर दिया है, साथ ही 15 दिनों के भीतर कोचिंग सेंटर बंद करने का कड़ा आदेश जारी किया है।
यह कदम शिक्षा को राजनीतिक और व्यावसायिक चंगुल से मुक्त करने के लिए 100-दिवसीय कार्ययोजना का हिस्सा है।
सभी निजी कोचिंग सेंटर को 15 दिनों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि ये शिक्षा के व्यावसायीकरण को बढ़ावा दे रहे थे।
छात्र राजनीति पर बैन: सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छात्र राजनीति पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, जिससे परीक्षा का दबाव कम हो।
स्थानीयकरण: विदेशी स्कूलों के नामों को बदलकर स्थानीय नाम रखने का आदेश दिया गया है, जो राष्ट्रीय पहचान पर केंद्रित है। इन कदमों का उद्देश्य नेपाल की शिक्षा प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन लाना और शिक्षा को माफिया राज से मुक्त करना है।


