BUDMU : बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे पंचायत भवन में बीते रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, एक बड़ा कुर्सी, सिलाई मशीन सहित करीब 25 फाइबर कुर्सियाँ की चोरी कर लीं है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही चकमे पंचायत के मुखिया रामवृत मुंडा ने बताया कि इस घटना के संबंध में बुढ़मू थाना को सूचना दिया है और एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस चोरी की घटना में चकमे गांव के एक व्यक्ति भी चोरी का शिकार हुए हैं। जानकारी के अनुसार चकमे गांव के नगमा हसन उर्फ पम्मी का भी शिलाई मशीन चोरी हो गया है। नगमा हसन उर्फ पम्मी ने बताया कि मैं पंचायत भवन में गरीब, सहायक लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए अपना सिलाई मशीन रखे हुए थे, उसे भी चोर ले गए हैं। इस घटना को लेकर बुढ़मू पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक बुढ़मू पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।







