नई दिल्ली| हाल ही ‘रामायण’ के ‘रावण’ यानी अरविंद त्रिवेदी और ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना की मौत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैलीं और अब ऐक्टर परेश रावल के निधन की झूठी खबर ने सबको सकते में डाल दिया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि परेश रावल का 14 मई को सुबह 7 बजे निधन हो गया। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। परेश रावल भी अपने निधन की झूठी अफवाह को देख हैरान रह गए और उन्होंने इस पर बड़ा ही मजेदार रिऐक्शन दिया।
परेश रावल ने ट्विटर पर अपने निधन की अफवाह वाले वायरल पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, ‘गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं तो आज सुबह 7 बजे सोया था।’
https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1393122301168668675?s=20



