अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का अब हिस्सा नहीं होगी। परिणीति इन दिनों कई प्रॉजेक्ट पर काम कर रही है। इनमें सायना नेहवाल की बायोपिक भी शामिल हैं। वह फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए अपनी डेट नहीं दे पा रही थी। इस कारण परिणीति ने इस फिल्म में काम करने से इन्कार कर दिया है। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को अगले साल 14 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे, जो इस युद्ध के दौरान भुज के एयरफोर्स बेस के इंचार्ज थे। फिल्म वायुसेना के संघर्षों को सामने रखेगी। फिल्म अगले साल फ्लोर पर आएगी।
परिणीति सायना नेहवाल की बायोपिक के बाद हॉलिवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। परिणीति की आखिरी बार फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इससे पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में नजर आई थी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now