RANCHI : राज्य के विभिन्न जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शनिवार से राज्य में शीतलहर की तीव्रता में कमी आएगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य भर में उत्तर-पश्चिमी (पछुआ) हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण कनकनी महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि शनिवार से हवाओं के प्रभाव में कमी आने के साथ ही ठंड में गिरावट आएगी। इसके साथ ही राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमशः वृद्धि दर्ज की जाएगी।
शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे दिनभर लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। खुले इलाकों और सुबह-शाम के समय कनकनी का असर ज्यादा देखा गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूानतम तापमान 8.2 डिग्री, जमशेदपुर में 24.4 और 8.8 डिग्री, डालटेनगंज में 25.7 और 4.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 23.2 डिग्री और न्यूनतम 5.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से सुबह और रात की ठंड में आंशिक कमी आएगी, हालांकि लोगों को अभी भी सुबह-शाम सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now




