New Delhi : भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Former Chief Minister Manohar Lal Khattar), केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) और पीयूष गोयल (Piyush Goyal) का नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Former Chief Minister Manohar Lal Khattar) हरियाणा के करनाल से, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से और पीयूष गोयल मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगे। नागपुर सीट से नितिन गडकरी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इस सीट से साल 2019 में गडकरी ने कांग्रेस के नाना पटोले को हराया था। दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, हिमाचल की दो और कर्नाटक की 26 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की गई है। बता दें कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक सोमवार देर रात तक चली थी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now