नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से लिंक और फोन नंबर साझा करते हुए मन की बात के 101वें एपिसोड के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किये हैं। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को इस बाबत ट्वीट किया और कहा कि मैं मन की बात के 101वें एपिसोड के लिए आपके बहुमूल्य सुझावों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। अपना संदेश 1800-11-7800 पर रिकॉर्ड करें या नमो एप व माय गॉव पर लिखें। तारीख का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह एपिसोड 28 तारीख को प्रसारित होगा।
प्रधानमंत्री ने मन की बात के 101वें एपिसोड के लिए आमंत्रित किया सुझाव
Previous Articleपहली बार रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ के पार
Next Article Breaking : 2000 के नोट पर बड़ा फैसला


