नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में अयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि संघ का मकसद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का है। उन्होंने कहा कि संघ ने देश को ही देव माना है। देश की पूजा करते देह रूपी दीप को जलाना स्वयंसेवकों का ध्येय है।
मोदी ने कहा कि विजयादशमी पर संघ की स्थापना संयोग नहीं बल्कि राष्ट्र चेतना का पुनरुत्थान था। इस युग में संघ चीर काल से चली आ रही राष्ट्र चेतना का पुनरावतार किया है।
भारतीय सिक्के में पहली बार भारत माता का चित्र। साथ ही 100 के सिक्के में संघ का बोध वाक्य लिखा गया है।
संघ की अनेक धारा बनी लेकिन कभी विरोध भास पैदा नहीं हुआ। ऐसा राष्ट्र प्रथम के भाव के कारण हुआ। संघ की शाखा प्रेरणा भूमि है। स्वयंसेवक को अहम से वयम की यात्रा पर ले जाती। व्यक्ति निर्माण की यज्ञ वेदी है शाखा।
खबर अपडेट हो रही है……