पटना। भाजपा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने दूसरे चरण के चुनाव में रिकॉर्डतोड़ मतदान को बदलाव नहीं, विकास पर मुहर बताया है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सुखद संकेत है। लोगों ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में हैं।
यह भी पढ़े : संस्कृतभारती का त्रिदिवसीय अधिवेशन एट्टीमडै, कोयम्बूतुर में सम्पन्न
डॉ. चौरसिया ने कहा कि महागठबंधन के बड़े नेताओं की बौखलाहट और मीडिया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से साफ है कि इस चुनाव में उनकी करारी हार होने जा रही है और एनडीए दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी कर रहा है। लोगों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही देश और बिहार तेजी से आगे बढ़ सकता है।



