सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले की बेटी नंदिनी सुमन ने देश मे अपने जिले ही नहीं झारखंड के नाम भी रौशन किया है। जिले के आदित्यपुर निवासी उद्यमी सह पूर्व भाजपा नेता गंगा प्रसाद शर्मा की पौत्री और लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय शर्मा की पुत्री नंदिनी सुमन ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे भारत दर्शन ट्रेन के बाह्य आवरण की डिजाइन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीष प्राप्त किया है। उसकी इस कार्यकुशलता पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। उल्लेखनीय है कि नंदिनी को 75 भारत दर्शन ट्रेन के बाह्य आवरण का डिजाइन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उसने ओडिसा के भुवनेश्वर स्थित निफ्ट से अससेसरीज डिजाइन में बीटेक किया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





