नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में बुधवार को बोलते हुए विरोधी दलों पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कुछ दलों के लिए महिला सशक्तिकरण पॉलिटिकल एजेंडा हो सकता है, कुछ दलों के लिए महिला सशक्तिकरण का नारा चुनाव जीतने का हथियार हो सकता है, लेकिन उनकी पार्टी और उनके नेता नरेंद्र मोदी के लिए महिला सशक्तिकरण राजनीतिक मुद्दा नहीं, मान्यता का मुद्दा है। शाह ने कहा कि अब एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करनी है तो वह कौन तय करेगा? ये (विपक्षी दल) कह रहे हैं तुरंत करो, मतलब हम करें और वायनाड रिजर्व हो गया तो क्या करोगे, तब कहेंगे राजनीतिक कारणों से कर दिया। हैदराबाद रिजर्व हो गया तो ओवैसी साहब क्या कहेंगे। इसलिए यह अच्छा होगा कि डिलिमिटेशन कमीशन सभी राज्यों में जाकर ओपन हियरिंग के बाद पारदर्शी तरीके से यह तय करे कि कौन सी सीटें रिजर्व की जायें।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



