नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपित शाहरुख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया है।
जाफराबाद में प्रदर्शन के दौरान शाहरुख पर 8 राउंड फायरिंग करने का आरोप है। इसके अलावा एक फ़ोटो भी वायरल हुआ था, जिसमें इसने पुलिस पर पिस्तौल तान रखी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



