स्वदेश संवाददाता
इचाक : प्रखंड के ग्राम गुंजा में शुक्रवार को समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें गांव के पुरुषों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक परंपराओं, विशेषकर मृत्यु भोज से जुड़े नियमों पर विचार-विमर्श करना था।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मृत्यु भोज को लेकर समाज किसी पर भी दबाव नहीं बनाएगा। प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की परंपरा, रीति-रिवाज और व्यक्तिगत आस्था के अनुसार निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेगा। इस विषय में किसी भी प्रकार का सामाजिक अवरोध उत्पन्न नहीं किया जाएगा।बैठक के दौरान अन्य विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेता डॉ. आरसी प्रसाद मेहता द्वारा अपने भाई की मृत्यु के उपरांत पारंपरिक रीति रिवाज के तहत कार्यक्रम नहीं करने पर समाज में असंतोष व्यक्त किया गया। इस मुद्दे पर लंबी चर्चा के बाद समाज ने यह निर्णय लिया कि डॉ. आरसी प्रसाद मेहता को गांव से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस निर्णय का समर्थन किया। बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाज की एकता व परंपराओं के पालन पर जोर दिया गया।बैठक में प्रमुख रूप से राजकिशोर प्रसाद मेहता, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, द्वारिका प्रसाद मेहता, किशोरी नंदन मेहता, प्रवीण प्रसाद मेहता, अर्जुन प्रसाद मेहता, प्रदीप मेहता, तालेश्वर प्रसाद मेहता, सुगन महतो, नरेश प्रसाद मेहता, अशोक प्रसाद मेहता, निर्मल प्रसाद मेहता उर्फ नींमु मेहता, यमुना प्रसाद मेहता, सूरज प्रसाद मेहता, बंसी प्रसाद मेहता, कमल महतो, प्रभु चंद मेहता, फुलेश्वर मेहता, शंकर मेहता, बंगाली मेहता, श्री प्रसाद मेहता, मिथिलेश प्रसाद मेहता सहित गीता देवी, उर्मिला देवी, बसंती देवी, लक्ष्मी कुमारी, चंपा देवी, संगीता देवी एवं भुवनेश्वरी देवी उपस्थित रहीं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



