RANCHI। झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली से घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका के लिए रवाना हुए। प्रतिनिधिमंडल में विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह एवं निरल पुरती भी उनके साथ सम्मेलन में भाग लेने विदेश गए हैं। वे इस सम्मेलन आब्जर्वर के रूप में भाग लेंगे।राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन 30 सितंबर से छहअक्टूबर 2023 तक अकरा में,घाना गणराज (पश्चिम अफ्रीका)में निर्धारित है। रबीन्द्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में पूर्ण अधिवेशनमें अपना व्याख्यान भी प्रस्तुत करेंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



