अररिया। फारबिसगंज के रामपुर दक्षिण में संविधान, समाज एवं संगठन के महत्व विषय पर गुरुवार को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप ऋषिदेव थे, जबकि अध्यक्षता कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष गुलाब चन्द ऋषिदेव ने की। कार्यक्रम का संचालन बिनोद क्रांति ने किया।

इसे भी पढ़ें : बेगूसराय में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत
परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि गया से रामलगन मांझ,पटना से उमेश मांझी,सारण से सत्येन्द्र पासवान, प्रमंडलीय निदेशक रघुबर प्रसाद,मधुबनी के बिनोद क्रांति एवं अजित पासवान उपस्थित थे।
मौके पर वक्ताओं ने संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समानता, संगठन की भूमिका और हाशिए के समाज के उत्थान में संविधान की अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता और सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में राजकुमार ऋषिदेव, रामचन्द्र ऋषिदेव, बिनोद ऋषिदेव, प्रदीप ऋषिदेव, मनोज ऋषिदेव, दरभंगा से रोहित ऋषिदेव,नवादा से रामनारायण, बिनोद राम, गोरी ऋषिदेव, श्यामदेव ऋषिदेव, राहुल ऋषिदेव, जयकान्त ऋषिदेव एवं उमाचन्द ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी और युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को संगठित कर संविधान के प्रति जागरूक बनाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।


