पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी(BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पिछले 6 महीनों से कैंसर(cancer) से जूझ रहे हैं।इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स(X) पर दी। सुशील मोदी(Sushil Modi) ने X पर लिखा कि, अब लोगों को अपनी बीमारी के बारे में बताने का सही समय आगया हैं। उन्होंने आगे कहा कि, लोकसभा चुनाव में वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) को भी इस बारे में सब कुछ बता दिया है। उन्होंने देश, बिहार और पार्टी का सदैव आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, वह गले के कैंसर से पीड़ित हैं। जब उन्होंने गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला था। उनका इलाज दिल्ली एम्स(AIMS) में चल रहा है।
जानिए उन्होंने एक्स पर क्या लिखा :
उन्होंने लिखा कि 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव 2024(LokSabha Election 2024) में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM मोदी को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।
सुशील मोदी का सियासी करियर:
वहीं, उनके 33 साल के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो पता चलता है कि, वह चारों सदन- राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री के अलावा भी राज्यसभा सांसद रहे हैं। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद भी संभाल चुके हैं।