रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बुधवार की देर शाम को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कलाई पर गोबर और धान की राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की। नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान से तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री को बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश ने ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री ने किरणमयी नायक को उपहार भेंट किए।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



