फिल्म द केरला स्टोरी ने रिलीज होने के 5 दिनों में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कम बजट की फिल्म के लिए यह बेहद सकारात्मक आंकड़ा है। इसके विपरीत फिल्म को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है और कई राज्यों में इस फिल्म के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जिसे प्रशंसकों से भी कड़ी प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, इन बातों का फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। कड़े विरोध के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने महज 5 दिनों में अपना मेकिंग बजट रिकवर कर लिया है। अब फिल्म की निगाहें 100 करोड़ क्लब पर टिकी हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now