नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोरी गांधी परिवार पर सबसे बड़ा हमला किया। मोदी ने कहा कि चोरी इनका पुश्तैनी पेशा है, इनलोगों ने एक गुजराती (गांधी जी) का सरनेम चुरा लिया। मोदी ने विपक्ष के हंगामे के बीच देश की अर्थव्यवस्था, वैश्विक छवि और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया और कहा कि 2014 में देश को जो हालात मिले थे, उन्हें सुधारने में उनकी सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम करीब 5 बजे राज्यसभा पहुंचे। एक दिन पहले लोकसभा में भारी हंगामे के कारण वह बोल नहीं पाए थे। जैसे ही उन्होंने राज्यसभा में बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे।
नारेबाजी के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी उम्र ज्यादा है, इसलिए वे बैठकर नारे लगा सकते हैं। इसके बावजूद विपक्षी सांसद कुछ देर तक नारे लगाते रहे।आखिरकार विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वे थक गए और चले गए।’
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार देश को कई समस्याओं में छोड़ गई थी। उन्होंने कहा कि भारत की छवि दुनिया में खराब हो चुकी थी और उसे सुधारने में समय लगा। उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल और डीएमके का नाम लेते हुए कहा कि इन दलों ने दशकों तक देश और राज्यों में शासन किया, लेकिन उनकी पहचान भ्रष्टाचार से जुड़ी रही।
प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जब लोग आज भी इन पार्टियों की बात करते हैं, तो व्यापार समझौतों की नहीं, बल्कि बोफोर्स जैसे सौदों की चर्चा करते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया एक नए वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और निष्पक्ष रूप से देखने पर साफ है कि दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत आज ‘विश्वमित्र’ और ‘विश्वबंधु’ के रूप में उभर रहा है और कई देशों के लिए भरोसेमंद साझेदार बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ देश है और हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।




