नई दिल्ली। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने वाला है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी पड़ रही है, जिसकी वजह से इस ग्रहण का महत्व बढ़ गया है। 26 तारीख को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
ग्रहणों के वैज्ञानिक महत्व के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
भारतीय समय के अनुसार, 26 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 2:17 मिनट पर शुरू होगा और 7:19 बजे तक खत्म होगा। इस बार भारत में चंद्र ग्रहण उपछाया की तरह ही दिखेगा। इस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा, जिस वजह से देश के मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं किए जाएंगे और शुभ कार्यों पर भी रोक नहीं होगी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now