RANCHI: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। इसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए झारखण्ड जगुआर का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।



