Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये शनिवार को झारखंड विधानसभा लाया गया। श्री सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया था। झारखंड विधानसभा में पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शोक सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री दीपक बिरूवा , शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माझी, जोबा माझी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन्दना दादेल, ,झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ॿम एवं पदाधिकारियों कर्मियों तथा अन्य लोगों ने झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किये।



