जयपुर : राजस्थान के उदयपुर में बुआ के घर आई नाबालिग लड़की से बुआ के दो नाबालिग लड़कों ने खेल-खेल में ऐसा कांड कर दिया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची की हालत बिगड़ी। दरअसल, 11 साल की लड़की से उसके भाइयों ने खेल-खेल के बहाने रेप की घटना को अंजाम दे दिया। वहीं, बाद में बच्ची को चुप रहने के लिए डराया भी गया। पीड़िता राजसमंद जिले की रहने वाली है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीड़िता राजसमंद जिले की रहने वाली है। वह उदयपुर में बुआ के घर आई थी। यहां खेल के बहाने बुआ के 13 और 15 साल के दो लड़कों ने उसके साथ गैंग रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची की हालत बिगड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां गैंग रेप का पता चला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भाइयों ने इस बारे में चुप रहने को कहा था। उन्होंने धमकाया भी था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया। पूछताछ जारी है। रेप पीड़िता को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब डॉक्टरों ने चेकअप के बाद इसका खुलासा किया। फिर पुलिस को जानकारी दी गई। बच्ची के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि बच्ची की हालत ठीक होने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।



