पलामृू। कोयल नदी में गुरूवार को डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। नहाने के दौरान हादसा हुआ। घटना पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के कांदू मुहल्ला में हुई। शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर रामजानकी मंदिर के समीप कोयल नदी से बरामद की गयी। उनकी पहचान कांदू मुहल्ला निवासी भरत साव के 10 वर्षीय पुत्र देव कुमार और मुकेश साव के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े : चक्रधरपुर मंडल के 78 स्टेशनों पर रेल जन संवाद, यात्रियों से लिया गया सुविधाओं का फीडबैक
दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
परिजनाें से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय देव और शुभम कांदू मुहल्ला स्थित कोयल नदी घाट पर नहा रहे थे। अचानक दोनों कोयल नदी के गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोग और परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन तत्काल जानकारी नहीं मिली। कुछ घंटे बाद करीब चार बजे रामजानकी मंदिर के समीप दोनों का शव बरामद किया गया। हालांकि उन्हें नदी से निकाल कर इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एमएमसीएच पहुंचे और हादसे पर दुख व्यक्त किया।



