Ghaziabad। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय विस्तारित बैठक फिरोजाबाद में संपन्न हो गई। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, विभाग प्रमुख, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, प्रदेश स्तरीय महासंघों के अध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश कार्यकरिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक को बतौर मुख्य क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम ने संबोधित किया। अशोक कुमार शुक्ला और अनिल उपाध्याय ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से बताया।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेश के सभी संगठनों सरकारी, गैर सरकारी, अन्यायन समस्त संविदाकर्मी को सीधे वेतन का भुगतान कर बिचोलिया को बाहर करना, सभी स्कीम वर्कर जैसे आंगनवाड़ी, आशा, रसोइया, एन एच एम स्थाई करना, मानदेय बढ़ाना, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, रोडवेज सविंदा, विद्युत के आउट सोर्सिंग संविदा कर्मचारियों को सीधे विभाग से वेतन भुगतान, असंगठित मजदूर, साप्ताहिक पैठ, ऑटो रिक्शा अन्य उद्योगों में संगठित कर्मचारियों के अन्यान समस्याओं को लेकर लखनऊ में 27 सितंबर 2023 को विशाल रैली करने का निर्णय किया है।
प्रदेश की इस बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए रणनीत बनाई गई। इसी निमित्त 5 सितंबर को समस्त जिलों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन दिया जाएगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


