गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र स्थित NH-343 पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा सिमेंट लदे ट्रक की टक्कर से हुआ।ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़ भाग निकला। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़वा-अंबिकापुर मेन रोड को जाम कर दिया।मृतकों की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र बलिगढ़ गांव निवासी अर्जुन विश्वकर्मा और सनरदेव विश्वकर्मा के रूप में की गई।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


