भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने शनिवार को उज्जैन में भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान श्री अंगारेश्वर से देश प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं प्रगति की प्रार्थना की।
यह भी पढ़े : सीजेआई ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता चैंबर व मल्टीलेवल पार्किंग का किया उद्घाटन
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जन-प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़, रवि सोलंकी आदि जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



