नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब के पटियाला में नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ स्पोर्ट्स के फिटनेस हॉल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बॉक्सिंग की ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की, साथ ही बॉक्सिंग जिम में वर्क आउट भी किया, इस दौरान एक खिलाड़ी उन्हें गाइड करता नजर आया। इसके बाद खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोच से बात की और उनसे तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के कामों को गिनाया। एशियाई खेलों में भारत के 634 खिलाड़ी भाग लेंगे जो इन खेलों के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दल होगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



