RANCHI: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने नई दिल्ली (New Delhi) के कृषि भवन स्थित मंत्रालय में शुक्रवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाला। श्री मुंडा ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। इसके साथ ही श्री मुंडा ने भारत के अन्नदाता किसान भाइयों के बीच काम करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



