नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा और इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इशिता किशोर ने यूपीएससी 2022 की परीक्षा में टॉप किया है। खास बात यह है कि टॉप 4 की सभी सीटों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां इन परीक्षाओं की टॉपर इशिता किशोर बनी हैं, वही दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया हैं, तीसरा स्थान उमा हराती एन को हासिल हुआ है। चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा, पांचवें स्थान पर मयूर हजारिका, छठा स्थान गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया है। वहीं, सातवें स्थान पर वसीम अहमद भट हैं। आठवां स्थान अनिरुद्ध यादव को हासिल हुआ है और नौवें स्थान पर कनिका गोयल व टॉप 10 की लिस्ट में दसवें स्थान पर राहुल श्रीवास्तव हैं। टॉप करने वाले उम्मीदवारों समेत अन्य सभी उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंको की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी। यूपीएससी ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस व आईपीएस समेत 1011 पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में सफल घोषित 933 उम्मीदवारों में 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं। सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5 लाख 73 हजार 735 ने परीक्षा दी।
Previous Articleनमस्ते ऑस्ट्रेलिया! सिडनी में नजर आया मोदी मैजिक
Next Article UPSC: नंबर वन और नंबर दो पर बिहार का कब्जा



