Budhamoo : बुढ़मू प्रखंड के उमेडडा के ग्राम प्रधान एवं पाहन पुजारी संतोष पाहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष पाहन ने 3 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन कल रात रामप्यारी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
संतोष पाहन हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
उनकी मृत्यु की खबर सुनकर पंचायत के मुखिया दशमी देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, उप मुखिया पवन राम, रतन प्रकाश सिंह, विकाश साहू, शिवनंदन मुंडा, छोटन नायक, मोहन जायसवाल, सुनील साहू, विक्रांत नायक, पंकज सिंह, सनोज यादव, रोहित उरांव, मनोज मिश्रा सहित प्रखंड के कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है। और ईश्वर से उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहने की शक्ति प्रदान करें।




