स्वदेश संवाददाता
इचाक : प्रखंड के पंचायत डुमरान के ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार किशोरी राम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत राशन कार्ड में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने के नाम पर डीलर द्वारा 50 से ₹100 तक मांग किया जा रहा है आरोप लगाने वालों में विनोद कुमार मेहता महेश प्रसाद रघु गोप जमुना गोप मुनिया देवी रेखा देवी बसंती देवी उषा देवी लीला देवी लक्ष्मी देवी शकुन देवी कौलेश्वरी देवी अमृत महतो जितेंद्र कुमार मेहता बबलू मेहता आदि शामिल है। डीलर किशोरी राम से पूछे जाने पर बताया कि ऐसी कोई बात नही है जिनको देना है वह दे नहीं तो खुद ऑनलाइन करा ले। प्रखंड सप्लाई पदाधिकारी जावेद आलम से दूरभाष पर बात करने पर बताएं कि जांच का विषय है जांचों उपरांत दोषी पाए जाने पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
Previous Articleडूरंड कप 2026 का रांची में भव्य आगाज, फुटबॉल के रंग में रंगी राजधानी, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर एफसी को 5-0 से हराया
Next Article ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया पैसे मांगने का आरोप



