बड़कागांव। कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं छात्र छात्राओं ने वेबीनार के द्वारा झारखंड प्रतियोगिता की परीक्षाओं के विषय में वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रोफेसर सुरेश महतो ने किया। मुख्य अतिथि में उप समाहर्ता प्रशिक्षु महादेव कुमार महतो शामिल थे। उन्होंने कहा कि जेपीएससी के लिए तीन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार।
इस परीक्षा में सुविधा के लिए झारखंड के इतिहास से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य अध्ययन की जानकारी एवं मैट्रिक से स्नातक तक पुस्तकों का अध्ययन करें। क्या पढ़ना है क्या नहीं पढ़ना है इसका भी ध्यान रखना पड़ता है। मुख्य परीक्षा में 6 विषय होते हैं 15 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन कर शुरू से ही प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा की तैयारी करें। क्योंकि दोनों परीक्षाएं कम समय में होती है।
जानकारी के अभाव में जेपीएससी की परीक्षा नहीं पास कर पाते हैं। लक्ष्य लेकर चलेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कृति नाथ महतो, ऋतुराज दास तथा स्वयं सेवकों में आभा गंझु, सीमा कुमारी, साबरीन इकबाल, गौतम कुमार के अलावा कइ छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।