रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार देर रात हुई बारिश और ओलावृद्धि के बाद न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।
राजधानी रांची में रविवार सुबह धूप निकली है और आसमान से बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होने की संभावना है। सुबह में कुछ हिस्सों में धुंध और कोहरा भी देखा गया। वहीं मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी कर कुछ जिलों में शीतलहर चलने की भी आशंका जतायी गयी है। इससे शनिवार की शाम को ही मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छंटने के साथ ही शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी के साथ ही कुछ स्थानों पर आलोवृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
मौसम पूर्वानुमान में अगले 48घंटों तक राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जतायी गयी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी कर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरता, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग तथा गिरिडीह में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने और सोमवार को गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में शीतलहर चलने की संभावना जतायी गयी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



