पटना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार में ताबड़तोड़ रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है. केंद्रीय नेताओं को छोड़कर यूपी के मुख्यमंत्री की बिहार में सबसे ज्यादा रैलियां होंगी.
केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार के सियासी समीकरण को देखते हुए अलग-अलग नेताओं के कार्यक्रम तय किए है. पहले चरण में बिहार के अलग-अलग 6 स्थानों पर सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियां होंगी. केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सीएम योगी की 6 दिन में 18 रैलियां कराने का टारगेट तय किया गया है. यानी एक दिन में 3 स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया जाएगा.
20 अक्टूबर को बिहार के कैमूर,अरवल और रोहतास में सीएम योगी आदित्यना की 3 सभाएं होंगी. सीएम योगी 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बिहार के लिए लखनऊ से रवाना होंगे, जिसके बाद पहली सभा कैमूर में 12 बजे, दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और रोहतास के विक्रमगंज में 3.15 बजे रैली करेंगे.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



