KODARMA : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघडीह निवासी ने हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंद्र प्रेम नगर स्थित एक लॉज में बुधवार को एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान राहुल रविदास ( 22 ) के रूप में राहुल यहां लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार की सुबह जब लॉज में रहने वाले अन्य छात्रों ने राहूल के कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद पाया, तो उन्हें शक हुआ।
सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी बार-बार आवाज देने के बावजुद दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने लॉज संचालक सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। राहूल ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। तुरंत कोर्रा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादूर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को देखने से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है।
Previous Articleपश्चिम बंगाल में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ बजरंग दल 19 अप्रैल काे करेगा राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन
Next Article सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत



