Author: In Khabar

Raipur। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने शनिवार को रायपुर के गुढ़ियारी में कहा कि आठ बार के विधायक, राजनीति के अपराजेय योद्धा, जनप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल को अब सांसद बनाना है, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल को आमजन के सुख-दुःख का साथी बताया और कहा कि जैसे उन्होंने रायपुर शहर को संवारा अब उनके सांसद बनने से रायपुर लोकसभा का सांय-सांय विकास होगा। इसलिए आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाएं, भाजपा को जिताएं। श्री साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने कहा कि ये चुनाव…

Read More

गुमलाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को सिसई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अतीत को हम सभी लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी झारखंड की विरोधी रही है। झारखंड वासियों की भी विरोधी रही है। विकास की भी विरोधी रही है। मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का आंदोलन आजादी के पहले से चल रहा था। केंद्र में 50-60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। उसने कभी झारखंड अलग राज्य नहीं बनने दिया। उल्टे अलग राज्य की मांग करने वाले लोगों को खरीद लिया। पहले उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा…

Read More

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। इनके आकाओं ने पहले देश का बंटवारा किया था और आज यह लोग जेहाद की बात कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जेहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है। सपा, कांग्रेस व बसपा पर हमलावर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डाली और दिव्यांगों को भी नहीं छेड़ा। ऐसे लोगों को जेहाद की बात…

Read More

अशोकनगरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गुना लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत है। यूपी 80 लोकसभा सीटों यानी 80 मनकों की माला मोदी के गले में डालने को तैयार है। एमपी में सभी 29 सीट पर कमल खिलने वाला है। खजुराहो देख लिया और इंदौर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला फिर से प्रतिष्ठित…

Read More

DELHI : दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत पांच कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का पंजा छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है। लवली के अलावा राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया। बता दें कि 28 अप्रैल को ही लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

Read More

सिरसाः हरियाणा में सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तंवर ने लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आर.के. सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह, सिरसा विधायक गोपाल कांडा एवं फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा सरकार के तमाम कामों को गिनवाया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों…

Read More

पटना/मुंगेरः बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार ललन सिंह के पक्ष में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको 15 साल (लालू यादव) मौका मिला, उन्होंने कुछ काम नहीं किया और सिर्फ परिवार को ही आगे बढ़ाते रहे। मुंगेर लोकसभा सीट के राजग उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे नीतीश ने हवेली खड़गपुर के खंड बिहारी में राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को 15 साल मौका मिला वह बिहार में क्या काम किए, सबको मालूम…

Read More

PALAMU। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे संविधान को आंच नहीं आने देंगे। पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने जेएमएम-कांग्रेस को दिन में ही तारे दिखा दिए। साथ ही उन्होंने लोगों को वोट की ताकत भी बताई। वे शनिवार को राज्य के पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डे पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से 500 वर्ष बाद राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट…

Read More

Hyderabad : छात्र रोहित वेमुला (Rohith Vemula) की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. मामले की जांच बंद करते हुए पुलिस की तरफ से तेलंगाना हाईकोर्ट में यह दावा किया गया है कि रोहित को यह पता था कि वह दलित नहीं था और असली जाति की पहचान होने का पता चलने के डर से उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी. जनवरी 2016 में रोहित वेमुला की आत्महत्या से मौत के कारण विश्वविद्यालयों में दलितों के खिलाफ भेदभाव को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. हैदराबाद पुलिस ने पेश मामले में शुक्रवार को…

Read More

Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। मोदी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। बिरसा चौक से लेकर रातू रोड तक सड़क किनारे लोग प्रधानमंत्री मोदी के आने…

Read More