खूँटी। आज जिले के व्यवहार न्यायालय में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित प्रकाश चौबे ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन किया गया। आज व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत कुल 2392 मामलों का निष्पादन कर लोगों को राहत प्रदान किया गया। जिसमें उक्त लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सभी सुलहनीय प्रकृति के मामले बैंक लोन एमबी एक्ट नगर पंचायत डीटीओ, फॉरेस्ट केस और एक्साइज के मामले तथा बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए थे। जिसका सफल सुलह किया गया। इस मेगा लोक अदालत को सफल बनाने में अपर जिला जज राजेश कुमार, अपर जिला जज द्वितीय सत्यकाम प्रियदर्शी, एसडीजेएम रवि प्रकाश तिवारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम दिनेश बाउरी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम तुषार आनंद, डालसा सचिव श्रीमती निताशा बारला, अनेक अधिवक्ता गण ने सहयोग किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



