अयोध्या। आगामी 31 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति, नमामि गंगे द्वारा जल निगम (ग्रामीण) और नगर निगम के सहयोग से अयोध्या स्थित ऐतिहासिक सीताकुंड में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े : रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
इस अभियान के दौरान सीताकुंड परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। श्रमदान के पश्चात कुंड पर भव्य आरती का आयोजन हुआ और दीप जलाकर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल निगम ग्रामीण अयोध्या सहायक अभियंता अश्वनी कुमार , श्वेता साहू जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) , मनोज कुमार श्रीवास्तव सदस्य जिला गंगा समिति , प्रोजेक्ट मैनेजर बी. जी. विजयकृष्णन, असिस्टेंट मैनेजर एम. सरवनन, सेफ्टी इंजीनियर अमित कुमार मिश्रा, प्रोसेस इंचार्ज अभिषेक दीक्षित, केमिस्ट आदित्य, मैकेनिकल इंजीनियर ऋषभ, नीरज कुमार जलज असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून नमामि गंगे अयोध्या और सुपरवाइजर विनोद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी श्वेता साहू ने कहा कि, “यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम बिना किसी स्वार्थ के अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें। जब हम अपने कुंडों, नदियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखेंगे, तभी हमारा देश भी स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा।”
जल निगम (ग्रामीण) के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार ने कहा कि, “यह सीताकुंड हमारी ऐतिहासिक धरोहर है और इसे स्वच्छ रखना सिर्फ किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि हम सभी की साझी जिम्मेदारी व कर्तव्य है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं, इसलिए इसकी सफाई और रखरखाव निरंतर होते रहना बेहद आवश्यक है।”
वहीं जिला गंगा समिति के सदस्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक व ऐतिहासिक कुंडों और नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए जन-सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में नगर निगम के सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारी एवं जल निगम ग्रामीण के कर्मचारी, संदीप कुमार, शिव, रविंदर, रवि, अमन कुमार तथा दिनेश यादव, मंदिर के पुजारी आदि स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।


