लखनऊ। केन्द्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शनिवार का लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कॉलेज के प्रांगण में खेल रहे बच्चों से संवाद किया।
यह भी पढ़े : चारपाई पर सो रहे ग्रामीण काे मच्छरदानी समेत घसीट ले गया तेंदुआ
केन्द्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बच्चों से संवाद करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी पाेस्ट में लिखा कि बच्चों की ऊर्जा, उनकी उत्सुकता और भविष्य को लेकर उनके सपने देखकर मन प्रसन्नता से भर गया। देश का भविष्य इन्हीं नौनिहालों के मजबूत कंधों पर है। इन सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की ढेर सारी शुभकामनाएं।


