रांची। जेएसएससी -सीजीएल भर्ती फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपित अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका पर तीन सितंबर को सीआईडी की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। दोनों ने 28 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। सीआईडी इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
यह भी पढ़े : पथ निर्माण मंत्री ने किया जमींदारी तटबंध का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
18 अगस्त को सीआईडी ने सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था। गोड्डा जिला में खाद आपूर्ति विभाग में अभय तिवारी पदस्थापित था। वह झारखंड में जेपीएससी की ओर से परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल का मार्केटिंग मैनेजर था। टीडीपीएल में रहते जेपीएससी और जेएसएससी की कई परीक्षा वह पास कर चुका था। अभय तिवारी ने अपनी पत्नी और भाई सहित परिजनों को फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति कराई है।



