पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा पिगमेंट्स के कर्मचारियों के लिए बुधवार को वार्षिक बोनस 2025-26 पर समझौता हुआ। टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन और कंपनी प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत 95 कर्मचारियों के बीच कुल 47 लाख 50 हजार रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे। बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में 16 सितंबर तक भेजी जाएगी।
यह भी पढ़े : घर में बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, मौत
समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 73,629 रुपये और न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस मिलेगा। समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल है।
यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्षिक बोनस को लेकर सहमति बनने के साथ ही कर्मचारियों को निर्धारित राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।


