गुमला । पिकनिक मना कर लौट रहे शिव शंकर यादव (28) की मौत गिरने से हो गयी। यह घटना समसेरा गांव की है। जानकारी के अनुसार शिव शंकर यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ समसेरा जंगल तालाबकी ओर गया था। सभी लोगों ने सामुहिक रूप से भोजन किया। रविवार की शाम में ये लोग वापस लौटने लगें। शाम करीब सात बजे शिवशंकर अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसी स्थिति में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


