पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन 2.70 लाख रुपये दान किया। मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों तथा समाज के समृद्ध और सक्षम लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि देने की अपील की, ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
यह भी पढ़े : आरती उतारना पड़ा महंगा, जदयू ने जिला परिषद अध्यक्ष को दल से किया निष्कासित
सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत और सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।


