Koderma: यौन शोषण के गंभीर आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को शनिवार देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता हजारीबाग जिले की रहने वाली है. वह इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन के संपर्क में आई थी.
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने उसे अपने झांसे में लिया और लगातार उसका यौन शोषण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत पर कोडरमा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात डॉ. अनिल कुमार को हिरासत में लिया.


