रांची। मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। राज्य भर में एक लाख 20 हजार 390 लड़कियां प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुईं। वहीं प्रथम श्रेणी से पास होनेवाले लड़कों की संख्या एक लाख 650 है। वहीं द्वितीय श्रेणी में भी लडकियां लडकों से आगे रहीं।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल का किया निरीक्षण
राज्य में 82 हजार छह लड़कियां द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुईं, जबकि द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण होनेवाले लड़कों की संख्या 75 हजार 188 है।
वहीं राजधानी रांची में 7653 लडके और 11063 लड़कियां प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुईं।
वहीं 5778 लडके और 5162 लडकियां द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुईं। इसी तरह गुमला में लडके 2726 और 3757 लडकियां प्रथम तथा 2507 लडके और 2959 लडकियां द्वितीय श्रेणी से पास हुईं। इसी तरह लोहरदगा में 1226 लड़के और 2035 लड़कियां प्रथम, जबकि 1156 लडके और 1336 लडकियां द्वितीय श्रेणी से, सिमडेगा में 1030 लड़के और 1858 लडकियां प्रथम और 1524 लडके और 1768 लडकियां द्वितीय श्रेणी से, खूंटी में 1104 लडके और 1850 लडकियां, जबकि 1107 लडके और 1003 लडकियां द्वितीय श्रेणी से पास हुईं। इसके अलावा हजारीबाग में 7207 लड़के और 8776 लड़़कियां, जबकि 3884 लड़के और 3849 लड़कियां द्वितीय श्रेणी से, गिरिडीह में 10842 लड़के 11286 लड़कियां, 6365 लड़के और 7636 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, 6005 लड़के और 7374 लडकियां प्रथम और 5189 लड़के और 5527 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, चतरा में 4139 लड़के और 4842 लड़कियां, 3049 लड़के और 3726 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, बोकारो में 6531 लड़के और 7530 लड़कियां, जबकि 4115 लड़के और 3954 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, कोडरमा में 3709 लड़के और 3962 लड़कियां, जबकि 1999 लड़़के और 2325 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, रामगढ में 2719 लड़के, 3288 लड़कियां प्रथम और 2059 लड़के और 2072 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, पलामू में 9452 लड़के और 10436 लड़कियां, जबकि 5194 लड़के और 5730 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, गढवा में 4275 लड़के, 4690 लड़कियां, 4270 लड़के और 5091 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, लातेहार 2454 लड़के और 3234 लड़कियां प्रथम और 2264 लड़के और 2419 लड़कियां द्वितीय श्रेणी, दुमका में 3080 लड़के, 3576 लड़कियां प्रथम और 2833 लड़के और 3554 लड़कियां द्वितीय, देवघर 4086 लड़के और 4402 लड़कियां प्रथम और 3983 लड़के तथा 4561 लड़कियां द्वितीय, साहेबगंज 3478 लड़के और 3912 लड़़कियां प्रथम, 2333 लड़के और 2903 लड़कियां द्वितीय, पाकुड में 2170 लड़के और 2616 लड़कियां, जबकि 1226 लड़के और 1429 लड़कियां द्वितीय, गोडडा 3917 लड़के और 4074 लड़कियां प्रथम और 3395 लड़कियां और 3831 लड़कियां द्वितीय, जामताडा 2091 लड़के और 2402 लड़कियां प्रथम और 1810 लड़के तथा 2984 लड़कियां द्वितीय, पूर्वी सिंहभूम 5338 लड़के और 6769 लड़कियां और 4084 लड़के और 3562 लड़कियां द्वितीय, पश्चिमी सिंहभूम में 2860 लड़के और 3532 लड़कियां प्रथम और 2894 लड़के और 3277 लड़कियां द्वितीय तथा सरायकेला खरसावां में प्रथम श्रेणी से 2558 लड़के और 3126 लड़कियां उतीर्ण हुईं, जबकि द्वितीय श्रेणी से 2210 लड़के और 2248 लड़कियां उतीर्ण हुईं।