महाराष्ट्र के जलगांव जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, यावल तालुका के गांव में मजदूरों से भरी ट्रक पलट गई. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हैं.
पुलिस का कहना है कि एक ट्रक के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक जिले के अभोदा, करहला और रावेर के मजदूर थे. पांच मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



