![](https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2024/06/Revised-AIPDM-WEB-BANNER-02-scaled.jpg)
काठमांडू: धर्म परिवर्तन के लिए ईसाई धर्म का प्रचार करने के आरोप में शुक्रवार को धरान से गिरफ्तार किए गए 17 अमेरिकी नागरिकों को नेपाल से डिपोर्ट कर दिया गया है। अध्यागमन विभाग द्वारा इन सभी का वीजा रद्द करने के बाद शनिवार देर रात इन सभी को विमान में बिठाकर वापस अमेरिका भेज दिया गया।
नेपाल के पूर्वी क्षेत्र धरान उप महानगरपालिका में एक चर्च बनाने के लिए श्रमदान करने और उसकी आड़ में ईसाई धर्म के प्रचार के आरोप में 17 अमेरिकी और 1 भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। इन पर टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आकर धर्म प्रचार करने के आरोप था। धरान में गिरफ्त सभी अमेरिकी नागरिकों को काठमांडू के अध्यागमन विभाग के हवाले कर दिया गया था।
![](https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2024/06/Revised-AIPDM-WEB-BANNER-01.jpg)
यह भी पढ़े : बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की होगी जीत : धर्मेंद्र प्रधान
अध्यागमन विभाग के प्रवक्ता धर्मराज जोशी ने बताया कि जांच में वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप साबित होने के बाद गिरफ्तार अमेरिकी नागरिकों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। सभी को विमानस्थल पहुंचा कर उन्हें कतर एयरवेज से अमेरिका डिपोर्ट कर दिया गया।
प्रवक्ता जोशी ने बताया कि नेपाल के संविधान की धारा 26 के उपधारा 3 में ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रचार करने को गैर कानूनी माना गया है। टूरिस्ट वीजा पर आए इन अमेरिकी नागरिकों को चर्च का भवन बनाने के लिए श्रमदान करने और उसकी आड़ में धर्म परिवर्तन के लिए घूम-घूम कर प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।